1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से सैलून से बाहर निकलते वक्त सैफ की बेटी सारा अली खान ने ढक लिया अपना मुंह

इस वजह से सैलून से बाहर निकलते वक्त सैफ की बेटी सारा अली खान ने ढक लिया अपना मुंह

 Published : Jul 02, 2017 02:19 pm IST,  Updated : Jul 02, 2017 02:20 pm IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करने वाली हैं। सैफ के फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

sara- India TV Hindi
sara

नई दिल्ली: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करने वाली हैं। सैफ के फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन हाल ही में सारा दुपट्टे से अपना मुंह छिपाती नजर आईं।

शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके के फ्रीडा सैलून में सारा अपनी दोस्त रिया चक्रवर्ती के साथ मौजूद थीं। सैलून से पहले रिया बाहर निकलीं फिर सारा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि सारा ने अपना चेहरा दुपट्टे से पूरी तरह ढक लिया था। मीडिया ने जब सारा पर फोकस किया तो देखा सारा का चेहरा पूरी तरह छिपा हुआ है। 

अक्सर स्टार्स अपना चेहरा छिपाते नजर आते हैं अब स्टार किड भी ऐसा करने लगे हैं। लेकिन यहां रिया ने चेहरा नहीं छिपाया था जबकि सारा पूरी तरह से ढकी हुई थीं। सवाल ये उठता है कि आखिर सैलून में ऐसा क्या हुआ कि सारा को चेहरा छिपाना पड़ा? कहीं ऐसा तो नहीं कि सारा ने अपनी फिल्म के लिए मेकओवर कराया हो जिसे अभी वो पब्लिक के सामने नहीं लाने देना चाहती हैं। या फिर कोई और बात है। 

हमने तस्वीर को ध्यान से देखा तो हमें पता चला कि आखिर सारा ने अपना मुंह क्यों छिपाया हुआ था। दरअसल तस्वीर जूम करने पर पता चला कि सारा के बालों में कर्ल करने के लिए कर्लर लगाया हुआ था। जिसकी वजह  से उन्हें मीडिया के सामने से अपना चेहरा और सिर ढकना पड़ा।

sara
sara

यहां देखिए सैलून से निकलते हुए सारा की कुछ तस्वीरें 

बता दें, सारा सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। कहा जा रहा था कि सारा करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिर खबर आई कि वो सलमान के बहनोई आयुष के साथ फिल्म में काम करेंगी। लेकिन निर्देशक अभिषेक कपूर ने सभी खबरों को खारिज करते हुए सारा के डेब्यू की घोषणा कर दी। अब इस फिल्म मे सारा सुशांत के साथ नजर आएंगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन