1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय पर फिदा हुईं ये बॉलीवुड अदाकारा, खिलाड़ी कुमार को मानती हैं प्रेरणा

अक्षय पर फिदा हुईं ये बॉलीवुड अदाकारा, खिलाड़ी कुमार को मानती हैं प्रेरणा

 Published : Mar 16, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 05:05 pm IST

अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस से करोड़ो फैंस को दीवाना बनाया है। वहीं कई फिल्मी हस्तियां भी हैं जो उनसे फिट रहने के राज जानना चाहती हैं। हाल ही में इंडस्ट्री की एक और अदाकारा अक्षय की फिटनेस पर फिदा हो गई हैं। दरअसल यहां हम अभिनेत्री...

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस से करोड़ो फैंस को दीवाना बनाया है। वहीं कई फिल्मी हस्तियां भी हैं जो उनसे फिट रहने के राज जानना चाहती हैं। हाल ही में इंडस्ट्री की एक और अदाकारा अक्षय की फिटनेस पर फिदा हो गई हैं। दरअसल यहां हम अभिनेत्री सैयामी खेर की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 'मिर्जिया' से की थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया था। हालांकि वह अपनी इस फिल्म के दोबारा कही अभिनय करती हुई नहीं दिखीं।

हाल ही में सैयामी ने बताया है कि उन्हें सुपरस्टार अक्षय कुमार से प्रेरणा मिलती हैं। सैयामी ने कहा, "लुक और ग्लैमर मनोरंजन उद्योग का एक हिस्सा हैं, लेकिन अगर आपके सिक्स पैक हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक अच्छे अभिनेता हैं।“ उन्होंने आगे कहा, “यदि आप एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं, तो आपको शारीरिक रूप से एक्शन हीरो की तरह दिखना होगा।"

सैयामी का कहना है कि, "महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कैसे काम करते हैं और यदि किसी विशेष तरह के किरदार के लिए आप काम कर रहे हैं तो आपको उस तरह से अपने शरीर को ढालना होगा।" उन्होंने कहा, "मैं अक्षय कुमार से प्रेरित हूं। वह काफी फिट हैं और मेरी प्रेरणा हैं।"

Saiyami
Saiyami

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन