1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जिया' के बाद मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगी सैयामी

'मिर्जिया' के बाद मणिरत्नम की फिल्म में नजर आएंगी सैयामी

 Published : Jul 20, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 02:04 pm IST

सैयामी खेर इन दिनों राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'मिर्जिया' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

saiyami- India TV Hindi
saiyami

मुंबई: अभिनेत्री सैयामी खेर इन दिनों राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'मिर्जिया' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही सैयामी के पास फिल्मों की लाइन लगती हुई नजर आ रही है। दरअसल इसके बाद वह मणिरत्नम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। लेकिन हाल ही में सैयामी खेर ने बताया कि मणिरत्नम के साथ उनकी अगली फिल्म में देरी हो गई है और इस फिल्म की शूटिंग शायद इस साल के अंत से शुरू होगी।

इसे भी पढ़े:- ‘MIRZIYA’: ये फिल्‍म इश्‍क की नई इबारत लिखेगी बॉक्‍स ऑफिस पर, देखिए टीजर

सैयामी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मणि सर ने मुझसे संपर्क किया था और मैं खुद को भाग्यशाली मान रही हूं। उनके साथ काम करना सपना है। मुझे उनके कार्यालय से फोन आया। उन्होंने कहा कि मणि सर मुझसे मिलना चाहते हैं। मैं गई और उन्हें मेरा स्क्रीन टेस्ट पसंद आया और उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं, लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म में देरी हो गई है।"

उन्होंने कहा, "यह द्विभाषी तेलुगू और तमिल फिल्म है। मैं इसके जल्द शुरू होने की कामना कर रही हूं। उम्मीद है, इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।"

अभिनेत्री राकेश ओमप्रकाश मेहरा को अपना सलाहकार मानती हैं। उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि राकेश सर न सिर्फ अच्छे फिल्मकार हैं बल्कि वह अद्भुत इंसान भी हैं।" उन्होंने कहा, "वह उपदेशात्मक व्यक्ति जैसे नहीं है, वह खुद को गंभीरता से नहीं लेते, जो उन्हें अद्भुत बनाता है। वह किसी के सामने राय रखने के लिए खुले हैं। वह बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं और हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है।"

फिल्म 'मिर्जिया' से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन