1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय लीला भंसाली का फोन नंबर हुआ लीक, फोन पर गालियां देने की हो रही है अपील

संजय लीला भंसाली का फोन नंबर हुआ लीक, फोन पर गालियां देने की हो रही है अपील

 Published : Jan 26, 2018 08:39 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 08:43 pm IST

किसी ने संजय लीला भंसाली का नंबर जारी कर दिया और अपील करने लगा कि उन्हें फोन करके गालियां दी जाएं।

संजय लीला भंसाली- India TV Hindi
संजय लीला भंसाली

नई दिल्ली: ‘पद्मावत’ रिलीज हो गई लेकिन निर्देशक संजय लीला भंसाली की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनका फोन नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी ने उनका नंबर जारी कर दिया और अपील करने लगा कि उन्हें फोन करके गालियां दी जाएं। देखते-देखते यह नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और हर कोई गालियां देने की अपील करने लगा।

संजय लीला भंसाली से करणी सेना और राजपूत समाज काफी न है। लोगो का आरोप है कि फिल्म में राजपूतों की आन, बान और शान के खिलाफ चीजें दिखाई गई हैं। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे राजपूतों के सम्मान पर कोई आंच पहुंचती हो। उल्टा फिल्म में उनकी तारीफ ही हुई है।

bhansali
bhansali

सोशल मीडिया पर वायरल ये पोस्ट सबूत है कि लोग बिना जाने बस बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं।

bhansali
bhansali

बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर विवाद फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गया था। पहले भंसाली को थप्पड़ मारा गया और फिर सेट पर आग लगा दी गई थी। फिल्म के लिए बनाए गए लाखों के कॉस्ट्यूम जलकर खाक हो गये थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन