1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने घरवालों के साथ इस तरह मनाया बर्थ डे, देखे वीडियो

सलमान खान ने घरवालों के साथ इस तरह मनाया बर्थ डे, देखे वीडियो

 Published : Dec 27, 2019 06:47 am IST,  Updated : Dec 27, 2019 06:47 am IST

सलमान खान ने घरवालों के साथ केक काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सलमान भांजे आहिल के साथ केक काट रहे हैं।

salman khan birthday celebration- India TV Hindi
सलमान खान बर्थ डे सेलिब्रेशन

सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान का जन्मदिन इस बार भाई सोहेल खान के घर पर धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से बेहद प्यार करने वाले सलमान खान ने अपनी गोद में अर्पिता के बेटे आहिल को लेकर केक काटा। केक काटते दौरान सलमान के साथ उनका परिवार भी वहं मौजूद था। 

सलमान खान ने घरवालों और मीडिया दोनों के साथ ही केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। पैपराजी के साथ केक काटते दौरान सलमान के साथ उनकी दबंग 3 की टीम के सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप वहीं थे। केक काटने के बाद सलमान ने सुदीप को केक खिलाया।

आप की अदालत: करोड़ों कमाने वाले सलमान खान को पहले काम के लिए मिले थे महज 75 रुपये

सलमान खान की बर्थ डे पार्टी भाई सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में रखी गई थी। जिसमें सलमान के परिवार के अलावा संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, राजपाल यादव, साजिद नाडियाडवाला, डेजी शाह, दबंग 3 के विलेन किच्चा सुदीप, तब्बू, सुनील ग्रोवर, बॉबी देओल, पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ, रवीना टंडन, हिमेश रेशमिया और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

Birthday Special: सलमान खान पर क्यों फिदा हैं उनके फैन्स? वजह सलमान की दरियादिली या उनका स्टारडम?​

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन