1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जैकलिन फर्नाडिज संग ठुमके लगाते नजर आए सलमान खान

VIDEO: जैकलिन फर्नाडिज संग ठुमके लगाते नजर आए सलमान खान

 Published : Sep 19, 2017 03:21 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 03:21 pm IST

जैकलिन फर्नाडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके लिए वह नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ही जैकलिन ने अपना इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है...

jack- India TV Hindi
jack

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसके लिए वह नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ही जैकलिन ने अपना इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि जैकलिन 'जुड़वा 2' के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ मुंबई में प्रचार के बाद, अब सलमान खान के साथ ब्रिटेन की ओर रवाना हुई हैं।

यहां उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के प्रचार के लिए इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ 'चलती है क्या 9 से 12' पर ठुमके लगाते वीडियो शेयर की है। इसमें दोनों सितारों की बेहतरीन कैमिस्ट्री नजर आ रही है। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला की 'जुड़वा 2' वर्ष 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' की सीक्वल हैं। (RK स्टूडियो में लगी आग का बनाया गया कार्टून, भड़क पड़े ऋषि कपूर)

पिछली फिल्म की तरह इसमें भी मारधाड़, नाटकीयता, हास्य और रोमांस देखने को मिलेगा। कुछ वक्त पहले जारी किए फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। 'जुड़वा 2' 29 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जैकलिन के अलावा वरुण धवन और तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन