1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-कैटरीना की जबरदस्त कैमिस्ट्री का हुआ 'टाइगर जिंदा है' के गाने में इस्तेमाल

सलमान-कैटरीना की जबरदस्त कैमिस्ट्री का हुआ 'टाइगर जिंदा है' के गाने में इस्तेमाल

 Published : Nov 16, 2017 07:32 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 07:32 am IST

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

tiger- India TV Hindi
tiger

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसके बाद से ही फिल्म के लिए फैंस में बेसब्री देखने को मिल रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इनकी जोड़ी को फिल्म के निर्देशक अली का कहना है कि सलमान और कैटरीना की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री जबरदस्त है।

बता दें कि इन दोनों को पिछली बार 5 साल पहले फिल्म 'एक था टाइगर' में देखा गया था। हाल ही में दोनों ने 'टाइगर जिंदा है' के एक गाने की शूटिंग की। उन्होंने 'स्वाग से करेंगे सब का स्वागत' नाम के गाने पर शानदार डांस किया है। जफर का कहना है कि, "हर कोई पहले ही जानता है कि सलमान और कैटरीना की ऑनलाइन कैमिस्ट्री जबरदस्त है और इस गाने में इस कैमिस्ट्री का खूबसूरती से इस्तेमाल किया गया है।"

गौरतलब है कि इस गाने में 100 डांसर्स हैं, जिनमें प्रशिक्षित बैलेनिन, हिप-हॉप और अफ्रो-डांसहॉल डांसरों सहित ग्रीस, फ्रांस और त्रिनिदाद और टोबैगो के डांसर शामिल हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'एक था टाइगर' में सभी ने सलमान और कैटरीना की कैमिस्ट्री को पसंद किया था, इसलिए हमारे लिए यह देखना चुनौतीपूर्ण था कि वह कैसे लगेंगे। उनकी कैमिस्ट्री पर काफी ध्यान दिया गया है कि उनका स्टाइल और लोकेशन कैसा है।" जफर ने कहा कि सलमान और कैटरीना एक साथ अच्छे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए काफी उत्साहित हैं। (‘पद्मावती’ विवाद: अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया भंसाली का समर्थन, कही ये बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन