1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: साइकिल पर सवार सलमान जा पहुंचे मन्नत, बाहर खड़े होकर चिल्लाए "शाहरुख खान"

VIDEO: साइकिल पर सवार सलमान जा पहुंचे मन्नत, बाहर खड़े होकर चिल्लाए "शाहरुख खान"

 Published : Jun 16, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 03:12 pm IST

सलमान खान हमेशा से ही अपने अलग और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं, जो किसी से भी नहीं छुप सका है। अब चाहे बात अपने फैंस के लिए कुछ करने की हो, या फिर अपनी लाखों की कार छोड़कर सड़क पर पैदल चलने या ऑटो रिक्शा से अपने घर जाने की हो। सलमान हमेशा...

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हमेशा से ही अपने अलग और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं, जो किसी से भी नहीं छुप सका है। अब चाहे बात अपने फैंस के लिए कुछ करने की हो, या फिर अपनी लाखों की कार छोड़कर सड़क पर पैदल चलने या ऑटो रिक्शा से अपने घर जाने की हो। सलमान हमेशा वहीं करते दिखते हैं जो उनका दिल करता है, इसके लिए वह अपने स्टारडम को पीछे छोड़ एक आम शख्स भी बनने के लिए तैयार हो जाते है। हाल ही में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिला है जब सलमान अपनी साइकिल पर मुंबई की सड़कों पर नजर आए। इस दौरान जहां एक तरफ फैंस अपने सुपरस्टार को देखकर बेहद खुश थे वहीं सलमान भी अपनी साइकिल की सवारी का पूरा लुत्फ उठा रहे थे।  

बता दें कि हाल ही में सलमान खान मुम्बई के बांद्रा इलाके में साइकिल चलाते हुए दिखे। इसी दौरान वह शाहरुख के घर के पास मन्नत भी पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि शाहरुख के घर के बाहर उनके फैंस खड़े हुए अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी किंग खान के घर के गेट पर पहुंचते ही सलमान ने जोर से चिल्ला दिया "शाहरुख खान" ऐसे वहां मौजूद सभी फैंस ने जब पीछे मुड़कर सलमान को देखा तो सभी लोग काफी हैरान रह गए। उनके लिए सलमान का यूं अचानक वहां पहुंच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था। लेकिन दबंग खान तुरंत ही वहां से अपनी साइकिल चलाते हुए निकल गए और शाहरुख के फैंस ब उन्हें देखते ही रह गए। सलमान ने खुद ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके भाई सोहेल खान भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में चीनी अदाकारा और सिंगर झू झू भी दिखाई दे रही हैं। फिल्म ईद के मौके पर 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन