1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने मांग लिया 'रेस 3' के प्रॉफिट का 70 फीसदी हिस्सा, जानिए फिर क्या हुआ?

सलमान खान ने मांग लिया 'रेस 3' के प्रॉफिट का 70 फीसदी हिस्सा, जानिए फिर क्या हुआ?

 Published : Sep 15, 2017 07:05 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 07:08 pm IST

सलमान खान 'रेस 3' में पहली बार निगेटिव रोल करते नजर आएंगे।

race 3- India TV Hindi
salman khan Image Source : PTI

नई दिल्ली: ‘ट्यूबलाइट’ फ्लॉप होने के बाद सलमान खान को काफी नुकसान उठाना पड़ा, उनकी इमेज तो खराब हुई ही सलमान को डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए नुकसान की भरपाई भी करनी पड़ी। अब सलमान ने इसके लिए दूसरा तरीका खोज निकाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म रेस 3 के प्रॉफिट में से 70 फीसदी पैसों की मांग कर ली है।

सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। ट्यूबलाइट फ्लॉप हुई तो सलमान को झटका लगा उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसा चुकाना पड़ा। अब खबर है कि सलमान आने वाली फिल्म रेस 3 के लिए प्रॉफिट का 70 फीसदी हिस्सा मांग रहे हैं। पहले भी ऐसा होता आया कि स्टार्स फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेते आए हैं। लेकिन अभी तक यह आंकड़ा 50 फीसदी तक ही रहा है। यह पहली बार है जब किसी स्टार ने फिल्म में 70 फीसदी हिस्सा लेने की बात की है।

सलमान ने 70 फीसदी हिस्सा मांग तो लिया है, हालांकि अभी तक प्रोड्यूसर ने इस बात क लिए हां नहीं किया है।

यह पहली बार है जब सलमान खान इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिलहाल सलमान कबीर खान के साथ फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे हैं, शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान रेस 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन