1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ढूंढ़ रहे हैं आयुष शर्मा के लिए नई लड़की, जानिए क्या है वजह?

सलमान खान ढूंढ़ रहे हैं आयुष शर्मा के लिए नई लड़की, जानिए क्या है वजह?

 Published : Sep 07, 2017 11:15 am IST,  Updated : Sep 07, 2017 11:15 am IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा के लिए नई लड़की की तलाश में हैं। वैसे इस बात से तो हर कोई वाकिफ हैं कि सलमान इंडस्ट्री में कई सितारों के गॉड फादर हैं, अब एक बार फिर किसी नई लड़की को...

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री में कई हस्तियों के गॉड फादर माने जाते हैं। इस बात से तो हर कोई वाकिफ हैं कि सलमान एस.के.एफ. नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। इसी के जरिए उन्होंने अभिनेत्री अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली को भी इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। अब वह अपने इस प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत एक नए चेहने को लॉन्च करने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में खबर आई है कि दबंग खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही अगली फिल्म के लिए नई हिरोइन की तलाश में हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा से सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए दी है।

इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के लिए एक 20 से 25 साल की लड़की की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें मेल आईडी भी लिखी हुई नजर आ रही है। पिछले कुछ से कहा जा रहा है कि सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं, खबरों के मुताबिक उन्हीं की फिल्म के लिए इस नई लड़की की तलाश की जा रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आयुष की डेब्यू फिल्म के लिए अब अच्छी स्क्रिप्ट भी मिल चुकी है। (राम रहीम पर कीकू शारदा ने फिर ली चुटकी, कहा- "सर तो 20 साल के लिए चले गए जेल")

कहा जा रहा है कि उनकी इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। आयुष अपनी इस फिल्म के लिए खास तैयारियां भी शुरु कर चुके हैं, वहीं सलमान को फिल्म के लिए सही डायरोक्टर की तलाश है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरु होने वाली है और 2018 में इसके रिलीज होने की उम्मीद है। गौरतलब है पिछले दिनों खबर आई थी कि आयुष फिल्मकार करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे, लेकिन यह फिल्मी कुछ कारणों की रुक गई, इसके बाद सलमान ने खुद आयुष को लॉन्च करने का जिम्मा उठाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन