1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'राधे' की बुराई कर बुरे फंसे KRK, सलमान खान ने दर्ज कराया मानहानि का केस

'राधे' की बुराई कर बुरे फंसे KRK, सलमान खान ने दर्ज कराया मानहानि का केस

 Published : May 26, 2021 03:46 pm IST,  Updated : May 26, 2021 04:19 pm IST

सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद फैंस को सलमान खान से काफी उम्मीदें थी। ऐसा बताया जा रहा पे-पर-व्यू होने के बावजूद भी सलमान खान की फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है।

Salman Khan- India TV Hindi
केआरके को राधे की बुराई करना पड़ा महंगा Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद फैंस को सलमान खान से काफी उम्मीदें थी। ऐसा बताया जा रहा पे-पर-व्यू होने के बावजूद भी सलमान खान की फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म की रिलीज के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से उन्हें मिला जुला रिव्यू देखने को मिला। 

मगर राधे फिल्म चंद लोगों को अच्छी नहीं लगी जिसमें केआरके शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान की फिल्म राधे की काफी बुराई की। सलमान खान की लीगल टीम की तरफ से केआरके को नोटिस भेज दिया गया है। साथ ही साथ केआरके के ऊपर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 

केआरके ने ट्वीट में लिखा, “सलमान खान ने राधे के रिव्यू के लिए मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अब मैं सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा।” 

सलमान खान की फिल्म राधे उनके फैंस के लिए एक बेहतरीन फिल्म साबित हुई है।  इससे पहले सलमान खान ने भारत, दबंग 3 और रेस 3 जैसी फिल्में रिलीज की थी।  सलमान खान की फिल्म को उनके फैंस उनके ही अंदाज में पसंद करते हैं। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई कोरोना संक्रमण की वजह से सीधे पे-पर-व्यू के जरिए रिलीज की गई सलमान खान की पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने किया था। 

सलमान खान अपनी फिल्म 'वांटेड' की तरह इस फिल्म में अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी नजर आए हैं। फिल्म में विलेन का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन