1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' के 11 साल पूरे, निर्माता बोनी कपूर ने कही खास बात

सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' के 11 साल पूरे, निर्माता बोनी कपूर ने कही खास बात

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 10:20 pm IST

फिल्म 'वांटेड' में सलमान खान के अलावा विनोद खन्ना, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर और आयशा टाकिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

salman khan film wanted completes 11 years - India TV Hindi
सलमान खान की फिल्म वांटेड को 11 साल हुए पूरे Image Source : TWITTER: @BONEYKAPOOR

मुंबई: सलमान खान स्टारर फिल्म 'वांटेड' के रिलीज हुए 11 साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सिनेमा के बाहर एकत्रित भीड़ दिखाई दे रही है।

बोनी कपूर ने ट्वीट किया, "वांटेड ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा को नया जन्म दिया है, जिसे देखने काफी लोग आए थे।"

रणदीप हुड्डा ने शुरू की सलमान खान की मूवी 'राधे' के लिए डबिंग, हाल ही में हुई है सर्जरी

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'वांटेड' पुरी जगन्नाथ की 2006 की तेलुगू फिल्म 'पोकिरी' का रीमेक है, जिसमें महेश बाबू और इलियाना ने अभिनय किया था।

फिल्म 'वांटेड' में सलमान खान के अलावा विनोद खन्ना, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर और आयशा टाकिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन