1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान हिट एंड रन मामले में सुनवाई अब 13 जुलाई को

सलमान खान हिट एंड रन मामले में सुनवाई अब 13 जुलाई को

 Published : Jul 01, 2015 01:31 pm IST,  Updated : Jul 01, 2015 06:00 pm IST

नई दिल्लीः बम्बई उच्च न्यायालय ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन केस में सुनाई गई पांच सान के कारावास की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई आज 13 जुलाई के लिए

सलमान खान हिट एंड रन...- India TV Hindi
सलमान खान हिट एंड रन मामले में सुनवाई अब 13 जुलाई को

नई दिल्लीः बम्बई उच्च न्यायालय ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन केस में सुनाई गई पांच सान के कारावास की सजा के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई आज 13 जुलाई के लिए स्थगित कर दी क्योंकि अभिनेता के वकील ने दस्तावेजों की जांच के लिए और समय मांगा था।

सलमान खान के वकील अमित देसाई ने सुनवाई तीन सप्ताह तक स्थगित करने का आग्रह किया ताकि वह इस बात की जांच कर सकें कि दस्तावेज सिलसिलेवार ढंग से हैं या नहीं।

हालांकि पेपर बुक :गवाह और दस्तावेजों का संग्रह: तैयार है और अदालत की ओर से दोनों पक्षों को प्रतियां प्रदान कर दी गई हैं।

न्यायमूर्ति ए आर जोशी ने इस सुनवाई 13 जुलाई तक स्थगित कर दी ताकि इस दौरान दस्तावेजों की जांच का काम पूरा किया जा सके।

अभिनेता के वकील ने कहा कि उन्हें यह भी देखना है कि क्या स्थानीय भाषा के किसी दस्तावेज का अंग्रेजी में अनुवाद किये जाने की जरूरत है। यह भी देखेंगे कि क्या कोई दस्तावेज नदारद तो नहीं है ताकि ऐसी स्थिति में वह इसे रिकार्ड में दर्ज कराने के निर्देश के लिए आवेदन दायर कर सकें।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्य लोक अभियोजक एस एस शिन्ंदे ने तारीख स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की। सलमान अदालत में मौजूद नहीं थे। हालांकि उनकी बहन अलवीरा अदालत में उपस्थित थीं।

उच्च न्यायालय ने 13 वर्ष पुराने मामले में 49 वर्षीय सलमान को सुनाई गई पांच साल कारावास की सजा के अमल पर आठ मई को रोक लगा दी थी और उन्हें जमानत देते हुए अपील विचारार्थ स्वीकार कर ली थी।

सलमान खान को सत्र अदालत ने छह मई को विभिन्न आधारों पर पांच साल के कारावास की सजा सुनाई थी जिसमें गैर इरादतन हत्या का मामला भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता के टोयटा लैंड क्रूजर वाहन से 28 सितंबर 2002 को कुचलने से उपनगरीय बांद्रा में एक बेकरी के सामने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की कुचलने से मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन