1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim:The Final Truth: सलमान खान ने फिल्म रिलीज के एक दिन बाद किया ये पोस्ट

Antim:The Final Truth: सलमान खान ने फिल्म रिलीज के एक दिन बाद किया ये पोस्ट

 Published : Nov 27, 2021 08:27 pm IST,  Updated : Nov 27, 2021 08:32 pm IST

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म रिलीज के एक दिन बाद अभिनेता सलमान खान ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है।

Antim: The Final Truth- India TV Hindi
Antim: The Final Truth Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Highlights

  • अभिनेता सलमान खान ने फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है
  • हर प्लेटफॉर्म पर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म की हो रही तारीफ

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री ली है। फिल्म को रिलीज हुए आज दूसरा दिन है और फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही अपनी मजबूत पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए हुए है। इस बीच सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म को लेकर एक पोस्ट किया है। जो कि चर्चा में है।

Antim Box Office Collection Day 1: सत्यमेव जयते 2 पर भारी पड़ी सलमान खान की फिल्म 'अंतिम', कमाए इतने करोड़

सलमान खान ने 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपने लुक का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के ऊपर कई जगहों के नाम लिखे हैं। इस पोस्टर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- 'देखिए अंतिम: द फाइनल ट्रुथ अपने पूरे परिवार के साथ, अब  वर्ल्डवाइड।'

फिल्म के रिस्पांस की बात करें तो ट्विटर और अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस द्वारा फिल्म की स्टोरी लाइन और विशेष रूप से सलमान खान व आयुष शर्मा की परफॉर्मेंस को बेहद पसंद किया जा रहा है। एक तरफ आयुष शर्मा का पहली फिल्म से अंतिम तक के उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

आयुष की पहली फिल्म में लवरबॉय से इस नवीनतम रिलीज में खतरनाक गैंगस्टर के रूप में उनका अभूतपूर्व ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ सलमान का अलग अवतार उनके फैंस के बीच प्रशंसा का पात्र बना हुआ है जहां वह एक शांत दिमाग वाले सिख पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपना आपा नहीं खोता है, लेकिन चीजों को एक अलग तरीके से संभालता है। 

सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना अभिनीत 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमान खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन