1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान जयपुर में कर रहे हैं 'दबंग 3' की शूटिंग, समय निकालकर ऑन स्क्रीन मां बीना काक से मिलने पहुंचे

सलमान खान जयपुर में कर रहे हैं 'दबंग 3' की शूटिंग, समय निकालकर ऑन स्क्रीन मां बीना काक से मिलने पहुंचे

 Published : Aug 16, 2019 07:10 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 07:13 am IST

सलमान खान अपनी ऑन स्क्रीन मां बीना काक से मिलने जयपुर गए हैं। जहां की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

salman khan and bina kak- India TV Hindi
salman khan and bina kak Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग के लिए जयपुर गए हुए हैं। भारत की सफलता के बाद सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। शूट में बिजी होने के बावजूद सलमान अपने फैन्स को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं नहीं भूले। सलमान ने एक वीडियो शेयर करके सभी को बधाई दी। इसी के साथ सलमान खान अपनी ऑन स्क्रीन मां का किरदार निभा चुकीं बीना काक से भी मिले।

बीना काक कई फिल्मों में सलमान खान की मां का किरदार निभा चुकी हैं। बीना काक ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। बीना ने सलमान को राखी भी बांधी।

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- जयपुर में घर पर राखी सेलिब्रेशन। घर पर बेटे की तरह मेरा भाई होने का आनंद।

दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग के बाद किक 2 और इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

Also Read:

Happy Birthday Manisha Koirala: खून से लिखकर लव लेटर भेजते थे फैंस, बेहतरीन डांसर भी हैं मनीषा कोइराला

Sacred games 2 दर्शकों को नहीं आ रहा है पसंद, सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं मीम्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन