1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डांसिंग अंकल की चमकी किस्मत, सलमान खान से की मुलाकात, अब हाथ लगा ये बड़ा ऑफर

डांसिंग अंकल की चमकी किस्मत, सलमान खान से की मुलाकात, अब हाथ लगा ये बड़ा ऑफर

 Published : Jun 08, 2018 01:34 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 01:34 pm IST

जिस सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने के लिए लोग सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं संजीव श्रीवास्तव उसे एक झटके में ही हासिल कर लिया है। दरअसल पिछले कुछ वक्त से उनके डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। लेकिन अब एक और खबर आई है कि हाल ही में संजीव सुपरस्टार सलमान खान से भी मिले हैं।

Salman kHan- India TV Hindi
Salman kHan

नई दिल्ली: हर आम शख्स की इच्छा होती है कि वह कुछ ऐसा करे जिसके कारण वह रातों-रात फेमस हो जाए और अब इसे कर दिखाया है संजीव श्रीवास्तव ने। जिस सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने के लिए लोग सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं संजीव उसे एक झटके में ही हासिल कर लिया है। दरअसल पिछले कुछ वक्त से उनके डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। अब इसी की वजह से आजकल फैंस उनके आगे पीछे घूम रहे हैं। संजीव को उनके बेहतरीन डांस के लिए चारों ओर से सराहना हासिल हो रही है। वहीं फिल्मी सितारे भी उनके फैन हो गए हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक, डांसिंग और डब्बू अंकल के नाम से मशहूर हुए संजीव को अब छोटे और बड़े पर्दे से भी ऑफर मिलने लगे हैं। कहा जा रहा है कि कुछ वक्त पहले ही  बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन्हें मुंबई भी बुलाया था, जहां उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'हेरा फेरी 3' के लिए उन्हें ऑफर दिया है। लेकिन अब एक और खबर आई है कि हाल ही में संजीव सुपरस्टार सलमान खान से भी मिले हैं।

हाल ही में उन्होंने यह तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में डब्बू अंकल के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे भी सलमान के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इसी के साथ यह भी बता दें कि उन्होंने रविवार को सलमान के शो 'दस का दम' के लिए शूटिंग भी की है। अब इस शो के अगले एपिसोड में डब्बू अंकल थिरकते हुए दिखाई देंगे। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में उन्हें बजाज इंश्योरेंस कंपनी ने भी अपने ऐड के लिए साइन किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन