नई दिल्ली: नब्बे की दशक की अभिनेत्री पूजा डडवाल टीबी की बीमारी की वजह से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। पूजा सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति’ में अभिनेता अतुल अग्निहोत्री के अपोजिट नजर आई थीं। इससे पहले भोजपुरी अभिनेता रवि किशन पूजा की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कुछ रुपये और फल पूजा के पास भेजे। पूजा रवि किशन के साथ भी काम कर चुकी हैं।
Related Stories
हाल ही में जब पुणे में दबैंग टूर के लिए पहुंचे सलमान खान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने खुलकर बात की। सलमान ने कहा उन्हें पहले नहीं पता था कि पूजा इतने बुरे हालात से गुजर रही हैं। अब हम उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान ने कहा कि हेलन आंटी पहले से ही पूरा ध्यान रखती आ रही हैं। सलमान ने उम्मीद जताई है कि पूजा जल्द ठीक हो जाएंगी।
सलमान खान ने पूजा के जो भी बिल हुए हैं वो भर दिए हैं।
बता दें, टीबी के बारे में पता चलने के बाद से ही पूजा मुंबई के सेवरी इलाके में एडमिट हैं। पूजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी दुबली नजर आ रही हैं। उनके हाथ काफी पतले दिख रहे हैं। ठीक से इलाज न होने की वजह से पूजा की हालत इतनी खराब हो गयी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे 6 महीने पहले ही पता चला कि मैं टीबी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हूं। मैंने मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। मुझे लग रहा है कि अगर सलमान मेरा वीडियो देख लेंगे तो मदद के लिए आगे आएंगे। मेरी माली हालत ठीक नहीं है, मैं खर्च चलाने के लिए गोवा के कसीनो में काम करती हूं।