1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' छोड़ने पर सलमान खान ने फिर साधा प्रियंका चोपड़ा पर निशाना

'भारत' छोड़ने पर सलमान खान ने फिर साधा प्रियंका चोपड़ा पर निशाना

 Published : May 17, 2019 08:16 pm IST,  Updated : May 17, 2019 08:16 pm IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

'भारत' - India TV Hindi
'भारत' 

मुंबई: सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी कई सालों बाद अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली थी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बीच में फिल्म छोड़ दी जिसकी वजह से सलमान अक्सर प्रियंका चोपड़ा की लेग पुलिंग करते रहते हैं। आज फिल्म भारत का गाना जिंदा लॉन्च हुआ। इस मौके पर सलमान खान, कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर ने मीडिया से बात की। इस दौरान सलमान खान ने प्रियंका को एक बार और ताना मारा।

दरअसल कटरीना अपने रोल के बारे में बताते हुए कह रही थीं कि अली अब्बास जफर ने उन्हें फोन पर बताया कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, मैं आपको स्क्रिप्ट भेज रहा हूं और आप पढ़कर रिएक्ट करना। कटरीना ने कहा कि मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और मैंने अली को फोन करके कहा ये अब तक का आपका बेस्ट काम है। मैं इस फिल्म के लिए रेडी हूं। कटरीना के इतना कहते ही सलमान खान ने कहा- थैंक यू प्रियंका। देखिए वीडियो-

इस दौरान सलमान ने यह भी कहा कि कटरीना कैफ को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलेगा।

Also Read:

कपिल शर्मा के घर आने वाला है मेहमान

सृष्टि रोड संग रोमांस पर बोले रोहित सुचांती- हम दोस्ती से आगे नहीं जा सकते

टाइगर श्रॉफ ने बाईचुंग भूटिया बायोपिक के अफवाहों का किया खंडन, कहा- ऐसी कोई फिल्म नहीं कर रहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन