1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की खबरों पर सलमान खान ने कही ये बात

शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की खबरों पर सलमान खान ने कही ये बात

 Published : Dec 25, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 01:31 pm IST

सलमान खान ने शाहरुख खान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने की खबरों पर रिएक्ट किया है।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान

सलमान खान और शाहरुख खान के एक साथ काम करने की खबरें कुछ समय पहले आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और शाहरुख संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आने वाले थे। निखिल द्विवेदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सलमान खान और शाहरुख खान को संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ ले आए थे मगर फिल्म प्लान नहीं हो पाई और सलमान, शाहरुख को एक बार फिर साथ में देखने का सपना अधूरा रह गया है। अब सलमान खान ने शाहरुख के साथ काम करने की खबरों पर रिएक्ट किया है।

दबंग 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह भविष्य में शाहरुख खान के साथ वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे? सलमान खान ने इस बात का जवाब देते हुए कहा- मुझे लगता है निखिल द्विवेदी और संजय लीला भंसाली फिल्म में साथ में आने वाले हैं। निखिल फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और संजय एक्टिंग।

आपको बता दें सलमान खान और संजय लीला भंसाली साथ में काम करने वाले थे। सलमान खान आलिया भट्ट के साथ फिल्म इंशाअल्लाह में नजर आने वाले थे। मगर कुछ समय बाद इस फिल्म को कैंसिल कर दिया गया और अब आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई है। इसके बाद सलमान खान की फिल्म ईद 2020 में 'राधे' रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन