1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को इस तरह मिला था पहला एड ब्रेक, इंटरव्यू में किया खुलासा

सलमान खान को इस तरह मिला था पहला एड ब्रेक, इंटरव्यू में किया खुलासा

 Published : Dec 26, 2019 01:44 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 01:44 pm IST

सलमान खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपना पहला एड ब्रेक कैसे मिला था।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान

सलमान खान अपनी हर फिल्म से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। सलमान खान ने अपने करियर की शुऊआत कैंपा कोला के एड से की थी। जिसे कैलाश सुरेंद्रनाथ ने डायरेक्ट किया था। कैलाश सुरेंद्रनाथ ने सलमान खान को एड में ब्रेक देने के साथ बॉलीवुड में शुरूआती दिनों में गाइड भी किया था। हाल ही में सलमान खान तारा शर्मा के शो में गए थे जहां उन्होंने बचपन से जुड़ी और करियर के शुरूआती दिनों की कई यादें ताजा की। साथ ही सलमान ने बताया उन्हें अपना पहला एड ब्रेक कैसे मिला था।

सलमान खान ने बताया, मैं एक दिन सी रॉक क्लब में स्वीमिंग कर रहा था और मैंने वहां से एक बहुत सुंदर महिला को लाल रंग की साड़ी में जाते देखा। उन्हें इंप्रेस करने के लिए मैंने पानी में डाइव किया। मैं एक किनारे से दूसरे किनारे तक अंडरवॉटर स्विम करके गया। जब मैं दूसरी तरफ बाहर निकला तो वह महिला वहां नहीं था। अगले दिन मुझे फार प्रोडक्शन से फोन आया और  कहा वह चाहते हैं मैं कोल्ड ड्रिंक कमर्शियल करुं। उस समय कैंपा कोला का एड था। मैं सोचता यह कैसे हुआ?

मैं अपनी आंटी के साथ कैलाश से मिलने गया। मैंने एड के लिए हां कर दिया। मगर बाद में पूछा आपको मेरा नंबर कैसे मिला? उन्होंने कहा- जिस लड़की को तुम इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे थे वो मेरी गर्लफ्रेंड है। उन्होंने मुझे बताया कि यह लड़का बहुत अच्छी स्वीमिंग करता है।

सलमान ने आगे बताया वह मालदीव्स में एड शूट करना चाहते थे और वह किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो अंडरवॉटर स्वीमिंग कर सके। मैं और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा दो लोग थे जो अंडरवॉटर लैप्स कर सकते थे। यह पहली बार था जब मैंने कैमरा फेस किया था।

जब सलमान खान से उनके बचपन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, बचपन में उनके माता-पिता के लिए उन्हें संभालना आसान नहीं था। उन्होंने बताया मैं अपने माता-पिता के बहुत करीब था तो उनके लिए यह आसान नहीं रहा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की हाल ही में फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई है। फिल्म ने 6 दिन में 118 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन