1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का बड़ा खुलासा, इसलिए सफल होने के बाद भी नहीं गाते गाना

सलमान खान का बड़ा खुलासा, इसलिए सफल होने के बाद भी नहीं गाते गाना

 Published : Jun 05, 2017 07:05 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 07:05 pm IST

सलमान खान को तो हम कई बार एक्शनबाजी और डांस करते हुए देख चुके हैं। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने 'हैंगओवर' और 'मैं हूं हीरो तेरा' गाने गाकर फैंस के बीच अपनी आवाज का भी जादू चलाया है। खास बात यह है कि जितना पसंद उनके अभिनय को किया जाता है उतनी ही...

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को तो हम कई बार एक्शनबाजी और डांस करते हुए देख चुके हैं। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने 'हैंगओवर' और 'मैं हूं हीरो तेरा' गाने गाकर फैंस के बीच अपनी आवाज का भी जादू चलाया है। खास बात यह है कि जितना पसंद उनके अभिनय को किया जाता है उतनी ही सराहना उनकी आवाज में गाए हुए गानों को भी मिली है। हालांकि खूब प्रशंसा मिलने के बाद भी सलमान खान फिल्मों में गाना नहीं चाहते। इसके बीच एक खास वजह है, जिसका उनका हाल ही में खुलासा किया है।

दरअसल सलमान का कहना है कि जब वह गाते हैं, तो तकनीशियनों की नींदे कई दिनों तक उड़ जाती हैं और वे सो नहीं पाते हैं। पिछले हफ्ते मीडिया के साथ वीडियो कॉल के दौरान जब सलमान से एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार ने उनकी हालिया फिल्म 'ट्यूबलाइट' के गाने 'सजन रेडियो' को गाने का अनुरोध किया तो अभिनेता ने बात को टालने के अंदाज में कहा, "सबसे पहली बात..मैंने यह गाना नहीं गाया..मैं आपको कुछ बताता हूं, जब भी मैं गाना गाता हूं, तो इसके बाद काम काफी बढ़ जाता है। आवाज को सही बनाने के लिए तकनीशियनों को स्टूडियो में कई दिन तक जागना पड़ता है।"

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘Munna Michael’ Trailer: अलग अंदाज में दिखे टाइगर, नवाजुद्दीन ने भी किया हैरान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन