1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान 'दबंग 3' की शूटिंग के लिए बारिश में साइकिल चलाते हुए पहुंचे सेट पर, शेयर किया वीडियो

सलमान खान 'दबंग 3' की शूटिंग के लिए बारिश में साइकिल चलाते हुए पहुंचे सेट पर, शेयर किया वीडियो

 Published : Sep 07, 2019 07:28 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 07:28 am IST

दबंग 3 की शूटिंग के लिए ट्रैफिक के बीच बारिश में भीगते हुए साइकिल चलाकर सलमान खान सेट पर पहुंचे। सलमान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी सलमान खान शेड्यूल पर कोई असर ना पड़े इसलिए मुंबई में बारिश में साइकिल चलाते हुए सेट पर पहुंचे। इन दिनों मुंबई में सलमान की आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग चल रही है। जिस पर लेट होने से बचने के लिए सलमान खान ट्रैफिक के बीच साइकिलिंग करते नजर आए।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बारिश में साइकिलिंग करते हुए जा रहे हैं। ट्रैफिक में कई लोग सलमान खान से हाथ मिलाते हुए और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- मुंबई में बारिश. दंबग 3 के शूट के लिए लोकेशन की ओर।

आपको बता दें दबंग 3 सलमान खान की हिट फिल्म का तीसरा पार्ट है. फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन