1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की लोगों से अपील - वैक्सीन को लेकर गलत बातें न फैलाएं, कोरोना से लड़ने का यही है एक मात्र उपाय

सलमान खान की लोगों से अपील - वैक्सीन को लेकर गलत बातें न फैलाएं, कोरोना से लड़ने का यही है एक मात्र उपाय

 Published : Nov 17, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Nov 17, 2021 03:46 pm IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

Highlights

  • सलमान खान ने कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन को बताया एक मात्र उपाय
  • सलमान खान ने कोरोना वैक्सीन को लेकर गलत बातें नहीं फैलाने के लिए लोगों से अपील की

कोरोना वैक्सीन के लिए अब बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपील करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में सलमान खान लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दरअसल महाराष्ट्र के मुस्लिम इलाकों में कोरोना वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट देखी जा रही है। जिसके बाद उद्धव सरकार ने सलमान खान की मदद लेने का फैसला लिया है।

 
वीडियो में सलमान खान ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। एक के बाद एक कोरोना की लहर आ रही है। इससे एक बात साफ हो गई है कि कोरोना को रोकने के लिए वैक्सीन ही सबसे असरदार इलाज है।"

सलमान खान ने कहा, "जहां एक ओर सरकार लोगों को वैक्सीन दिलाने की हर संभव कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर वैक्सीन को लेकर कुछ गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। इससे वैक्सीन को लेकर लोगों के अंदर आशंका पैदा हो रही है।"

वीडियो में सलमान खान लोगों से अपील करते हैं कि कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के अंदर गलत बातें न फैलाई जाएं। 

सलमान खान ने कहा, 'वैक्सीन लगवा कर आप अपने आपको ही नहीं अपने परिवार, अपने समाज और देश को भी सुरक्षित रखने में योगदान दे रहे हैं। इसलिए मैं आप सभी से हाथ जोड़ कर ये गुजारिश करता हूं कि कोरोना का टीका जल्द से जल्द लगवाएं। हाथों को नियमित रूप से धोएं और सामाजिक दूरी बनाएं रखें और इस देश को कोरोना मुक्त बनाने में योगदान करें।"

यहां देखें सलमान खान का वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन