1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर ‘सुल्तान’ की शूटिंग करते हुए क्यों रो पड़े थे सलमान खान

आखिर ‘सुल्तान’ की शूटिंग करते हुए क्यों रो पड़े थे सलमान खान

 Published : May 25, 2016 11:24 am IST,  Updated : May 25, 2016 01:37 pm IST

सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मंगलवार की शाम को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड दबंग सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मंगलवार की शाम को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। सलमान ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग के कई किस्सें मीडिया में शेयर किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग करते हुए एक सीन ऐसा भी हुआ जिसे करने में वह रो पड़े थे। उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल काम लंगोट पहनना था और उसे पहनकर चलते समय वह रो पड़े थे।

इसे भी पढ़े:- 'सुल्तान' का ट्रेलर रिलीज़: कुश्ती के साथ रोमांस का भी डोज़

सलमान से शादी की खबरों पर यूलिया ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

सलमान ने संवाददाताओं को बताया, "सबसे मुश्किल काम लंगोट पहनना था। अब मुझे समझ आया कि अभिनेत्रियों को स्विम सूट पहनने में किस मुश्किल से गुजरना पड़ता है। जब मुझे बताया गया था कि मुझे लंगोट पहनना पड़ेगा, मुझे लगा कि मैं यह आसानी से कर लूंगा। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, वहां 5,000 लोगों की भीड़ थी और मुझे लगा कि मैं किसी हाल में यह नहीं कर पाऊंगा। जब मैं वैनिटी वैन से निकल रहा था, मैं रो पड़ा। मुझे बेहद शर्मिदगी महसूस हो रही थी।" सलमान ने कहा, "मुझे अपनी शर्ट उतारते हुए कभी शर्म महसूस नहीं हुई, लेकिन यह सबसे मुश्किल काम था।"

इसे भी पढ़े:- सलमान की शादी के सवाल पर महिला पत्रकारों से सोहेल ने क्यों की बदसलूकी

रितिक और टाइगर से किस मामले में पीछे हैं सलमान खान, जानिए

अली अब्बास जफर के निर्देशन बनी यह फिल्म हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान, सुल्तान का किरदार निभआते हुए नजर आएंगे। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिक में दिखेंगी। फिल्म में वह भी कुश्ती के मैदान में पटखनी देते हुए नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन