1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine’s Day पर सलमान खान ने जारी किया आयुष शर्मा की 'लवरात्रि' का पहला पोस्टर

Valentine’s Day पर सलमान खान ने जारी किया आयुष शर्मा की 'लवरात्रि' का पहला पोस्टर

 Published : Feb 14, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 04:14 pm IST

सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपने जीजा और लाडली बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को इंडस्ट्री में लॉन्च करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब दबंग खान ने वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर इस फिल्म 'लवरात्रि' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

Loveratri- India TV Hindi
Loveratri

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपने जीजा और लाडली बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को इंडस्ट्री में लॉन्च करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब दबंग खान ने बुधवार को वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी में बन रही फिल्म 'लवरात्रि' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। सलमान ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें आयुष शर्मा और नवोदित अभिनेत्री वरीना हुसैन नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों अपने हाथों में डांडिया पकड़े हुए दिख रहे हैं।

उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, "वैलेंटाइन्स डे पर सभी को ‘लवरात्रि’ की शुभकामनाएं। आयुष शर्मा, वरीना हुसैन।" बता दें कि वहीं दूसरी दोनों सितारे भी अपनी इस डेब्यू फिल्म के काफी उत्साहित हैं और खास इसके लिए वह गरबा सीख रहे हैं। फिल्मकार अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बन रही यह फिल्म गुजरात की प्रेम कहानी पर आधारित है।

इसका आगाज नवरात्रि के पावन अवसर से शुरू होता है। चूंकि गरबा कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने गरबा सीखने के लिए कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है। हाल ही में आयुष शर्मा ने गरबा का अभ्यास करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन