1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन समझाने के लिए सलमान खान ने शेयर की महेश मांजरेकर की शॉर्ट फिल्म

लॉकडाउन समझाने के लिए सलमान खान ने शेयर की महेश मांजरेकर की शॉर्ट फिल्म

 Published : Apr 08, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:36 pm IST

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर महेश मांजरेकर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटियों संग नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने शेयर की...- India TV Hindi
सलमान खान ने शेयर की महेश मांजरेकर की शॉर्ट फिल्म

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया में फैल चुका है, भारत सरकार ने देशभर मे 21 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है। इस लॉकडाउन के दौरान हर कोई घर पर ही। बॉलीवुड सितारे भी शूटिग से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है और ऐसे वक्त में घर से निकलना कितना महंगा पड़ सकता है इस बात को समझाने के लिए सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है।

सलमलान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और वीडियो के जरिए समझाया है कि लोग अपने घर पर ही रहें। 5 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक लापरवाही से एक परिवार तबाह हो जाता है। वीडियो में महेश मांजरेकर अपनी बेटियों संग अभिनय करते दिख रहे हैं। महेश मांजरेकर की सिगरेट और शराब खत्म हो जाती है और वो अपनी बेटियों की बात को अनसुना करके घर से निकल जाते हैं। घर वापस आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ जाती है और फिर मौत हो जाती है। उनकी वजह से उनकी बेटियों में भी कोरोना के लक्षण आ जाते हैं और पूरा परिवार तबाह हो जाता है। इस शॉर्ट वीडियो में महेश मांजरेकर की उम्दा एक्टिंग देखने को मिल रही है। सलमान ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। 

देखिए ये वीडियो-

हाल ही में सलमान खान ने अपना वादा पूरा किया और हजारों दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में पैसे भेजे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन