1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईद पर सलमान खान का फैन्स के लिए तोहफा, शेयर किया 'राधे' का मोशन पोस्टर

ईद पर सलमान खान का फैन्स के लिए तोहफा, शेयर किया 'राधे' का मोशन पोस्टर

 Published : Oct 18, 2019 07:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 10:26 pm IST

सलमान खान ईद पर फैन्स के लिए फिल्म 'राधे' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

Salman khan shares radhe motion poster- India TV Hindi
Salman khan shares radhe motion poster Image Source : TWITTER

सलमान खान हर त्यौहार पर फैन्स को तोहफा देना नहीं भूलते हैं। क्रिसमस पर दबंग 3 के बाद ईद 2020 में 'राधे' रिलीज करने वाले हैं। सलमान खान ने 'राधे' की अनाउंसमेंट के साथ मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर 'दबंग 3' के साथ Radhe your most wanted bhai का मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- आप ही ने पूछा था,  दबंग 3 के बाद क्या? कब और क्या? ये लो आंसर ईद राधे की।

Sadak 2: बड़ी बहन पूजा के साथ 'सड़क' पर यूं समय बिता रही हैं आलिया भट्ट, वायरल हुई तस्वीर

वीडियो में पहले सलमान खान 'दबंग 3' के चुलबुल पांडे के लुक में नजर आ रहे हैं। उसके बाद सलमान खान का राधे का लुक आता है। जो गुंडों को मारने के लिए तैयार है।

'राधे' को 'दबंग 3' की तरह प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। वही इस फिल्म को सोहेल खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

रवीना टंडन ने की करीना कपूर की तारीफ, शेयर किया खास पोस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक राधे में एक बार फिल्म दिशा पाटनी और सलमान खान की जोड़ी नजर आ सकती है। इससे पहले सलमान और दिशा भारत में साथ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन