1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने इंडियन आइडल फेम इस सिंगर के साथ गाया गाना, देखें वीडियो

सलमान खान ने इंडियन आइडल फेम इस सिंगर के साथ गाया गाना, देखें वीडियो

 Published : Jul 12, 2019 11:06 am IST,  Updated : Jul 12, 2019 01:22 pm IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह इंडियन आइडल फेम थूपेन के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं।

Salman khan video- India TV Hindi
Salman khan video Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। वह सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान अकेले नहीं बल्कि इंडियन आइडल फेम थूपेन के साथ गाना गा रहे हैं।

सलमान खाने की शेयर की वीडियो में पहले तो थूपेन जिंदगी में किसी भी तरह की परिस्थितियां होने पर खुश रहना चाहिए बता रहे हैं। उन्होंने एक कविता के रुप में यह बात की। इसके बाद सलमान खान और थूपेन 'तेरा मेरा प्यार' साथ में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें थूपेन इंडियल आइडल में आए थे। जहां उन्होंने अपने गाने से प्यार से सचिन तेंदुलकर को भी प्रेरित किया था। थूपेन ने 5 साल की उम्र में अपने हाथ खो दिए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'भारत' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इस समय सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। 'दबंग 3' 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन