1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान अब लॉन्च करेंगे इस स्टार किड को

सलमान खान अब लॉन्च करेंगे इस स्टार किड को

 Written By: PTI
 Published : Oct 16, 2015 11:24 am IST,  Updated : Oct 16, 2015 11:27 am IST

मुंबई: फिल्म हीरो से सलमान खान ने दो नए चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च किया था- आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी के बेटी आथिया को। और अब दबंग खान पर एक और

सलमान खान अब लॉन्च...- India TV Hindi
सलमान खान अब लॉन्च करेंगे इस स्टार किड को

मुंबई: फिल्म हीरो से सलमान खान ने दो नए चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च किया था- आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी के बेटी आथिया को। और अब दबंग खान पर एक और न्यूकमर को सिनेमाजगत में लाने की जिम्मदारी आ गई है। अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म हीरो में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लॉन्च करने वाले सलमान खान जल्द ही उनके बेटे अहान शेट्टी को फिल्म जगत में लाने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 8 बातें जो आपको सलमान खान की 'सुल्तान' के बारे में नहीं पता होंगी

इसका जानकारी सुनील ने पीटीआई-भाषा को देते हुए कहा, "उनकी (सलमान) उसे (अहान) लॉन्च करने की योजना है। इसमें अभी दो-तीन साल का समय लगेगा। अहान तैयार हो रहा है। वह वो सब सीख रहा है जो एक अभिनेता के तौर पर उसे सीखना चाहिए मसलन नृत्य, अभिनय एवं अन्य। दुनियाभर की यात्रा के दौरान वह बहुत कुछ सीख रहा है।"

सलमान को इंडस्ट्री में उभरते सितारों का गॉडफादर माना जाता है। इससे पहले 'दबंग' में वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को भी लॉन्च कर चुके हैं। हाल फिलहाल में सलमान को अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज का इंतजार है और वह आदित्य चोपड़ा के होम प्रोडक्शन में बनने वाली 'सुल्तान' पर भी काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन