1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए Real Life Heros की कहानियों को शेयर करेंगे सलमान खान

तो इसलिए Real Life Heros की कहानियों को शेयर करेंगे सलमान खान

 Published : Mar 09, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 03:43 pm IST

सलमान खान को पर्दे पर हर तरह की भूमिकाओं और कहानियों को पर्दे पर पेश करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन इस बार वह जिंदगी के असल नायकों की कहानी शेयर करने जा रहे हैं। सलमान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "यह समय हम सभी के लिए 'लुक गुड डू गुड' का है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को पर्दे पर हर तरह की भूमिकाओं और कहानियों को पर्दे पर पेश करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन इस बार वह जिंदगी के असल नायकों की कहानी शेयर करने जा रहे हैं। सलमान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "यह समय हम सभी के लिए 'लुक गुड डू गुड' का है। मैं उन नायकों की कहानियां शेयर करने जा रहा हूं, जिन्होंने आगे बढ़कर खुद के बजाए दूसरों के लिए काम किया, साहस दिखाकर, निस्वार्थ भाव से किसी अच्छे काम के लिए खड़े हुए। ऐसे लोग जो हमेशा सच्चाई के साथ रहे। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा करूंगा।"

गौरतलब है कि फिलहाल सलमान खान फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'भारत' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी यह फिल्म वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ऑड टू माय फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है। इसकी शूटिंग पंजाब और दिल्ली के अलावा, अब्बू धाबी और स्पेन में होगी। फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

इसके अलावा बता दें कि सलमान को ‘किक 2’ और ‘रेस 3’ में भी देखा जाने वाला हैं। दबंग खान पिछले काफी वक्त से ‘रेस’ सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन