1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रमजान के महीने में सलमान खान ने की नेक पहल

रमजान के महीने में सलमान खान ने की नेक पहल

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2020 06:46 pm IST,  Updated : May 20, 2020 06:46 pm IST

सलमान खान इस महामारी के दौरान लोगों को घर पर रहने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मदद करने की सलाह देने के साथ ही जागरूक कर रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM/SKBEINGSALMANKHAN

कोविड-19 के खिलाफ पूरे देश की लड़ाई के दौरान सलमान खान ने हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। महामारी के बीच, सलमान ने लोगों को घर पर रहने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मदद करने की सलाह देने के साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग किया। सलमान हर गुजरते दिन के साथ हर तरह से मदद की पेशकश कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने से लेकर 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने तक, सलमान लगातार परिस्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

हाल ही में सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के आसपास के गांवों के लिए भोजन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हुए, करीब 2500 परिवारों की मदद की।

सलमान हमेशा अपने देश के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान के करीबी लोग उनके परोपकारी पक्ष से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वहीं रमजान के पाक महीने के दौरान, सलमान ज्यादा से ज्यादा धर्मार्थ का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि यह महीना दान पुण्य करने का ही होता है।

सलमान खान ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपना गाना तेरे बिना शेयर किया है। यह गाना सलमान ने खुद गाया है। इस गाने की शूटिंग उनके पनवेल फार्महाउस पर हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन