1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने मारा ताना, प्रियंका चोपड़ा ने दिया करारा जवाब- “बरेली की हूं जनाब”

सलमान खान ने मारा ताना, प्रियंका चोपड़ा ने दिया करारा जवाब- “बरेली की हूं जनाब”

 Published : Apr 18, 2018 05:39 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 06:17 am IST

प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इन दिनों वह अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल उन्हें सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

Salman Priyanka- India TV Hindi
Salman Priyanka

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इन दिनों वह अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। दरअसल उन्हें सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। लेकिन इस फिल्म का हिस्सा बनने के कारण अब सलमान ने प्रियंका को ट्वीट कर ताना भी दे दिया है। हालांकि प्रियंका भी कहां किसी से पीछे रहने वाली हैं। उन्होंने भी दबंग खान को करारा जवाब दिया है।

गौरतलब है कि सलमान ने ट्वीट कर कहा, "हैशटाग 'भारत', घर में वापसी पर आपका स्वागत है प्रियंका चोपड़ा। जल्द ही मिलेंगे। लेकिन बता दूं कि, हमारी फिल्म हिन्दी है।" इसके साथ ही सुपरस्टार ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म 2019 ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। अब प्रियंका ने भी सलमान के इस ट्वीट का शानदार जवाब दिया है।

उन्होंने कहा, "यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब... देसी गर्ल हूं हमेशा से। 'भारत' का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हूं और आप सभी से सेट पर मिलती हूं।" गौरतलब है कि प्रियंका को पिछली बार फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था। बता दें कि 'भारत' सलमान और प्रियंका की साथ में चौथी फिल्म होगी। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी 'सलाम-ए-इश्क', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'मुझसे शादी करोगी' में भी नजर आ चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन