1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या पहले अक्षय को दिया गया था 'ट्यूबलाइट' में सलमान का रोल

तो क्या पहले अक्षय को दिया गया था 'ट्यूबलाइट' में सलमान का रोल

 Published : Jun 23, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 02:06 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के खास मौके पर रिलीज की गई इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में सलमान अपने माचोमैन के अवतार से बाहर निकलकर एक भोले भाले और मंदबुद्धी...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ट्यूबलाइट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के खास मौके पर रिलीज की गई इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में सलमान अपने माचोमैन के अवतार से बाहर निकलकर एक भोले भाले और मंदबुद्धी लड़के का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जहां एक तरफ दबंग खान के फैंस उन्हे इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए वहीं सलमान का कहना है कि उनका किरदार कोई भी निभा सकता है।

सलमान का कहना है कि चाहे वह आमिर खान हों या अक्षय कुमार या ऋतिक रोशन हों, फिल्म 'ट्यूबलाइट' में लक्ष्मण का किरदार कोई भी अभिनेता निभा सकता था। सलमान ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "आमिर ने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है, लेकिन वह वास्तव में अच्छे अभिनेता हैं। ऋतिक रोशन ने ऐसा किरदार किया है, तो वह अच्छा विकल्प होते और अक्की (अक्षय कुमार)..कोई भी इस किरदार को निभा सकता था। मुझे पूरा यकीन है कि अगर उन्होंने यह भूमिका स्वीकार कर ली होती, तो वे इसके साथ पूरा न्याय करते। मैंने यह किरदार बस इसलिए किया क्योंकि कबीर (खान) ने मुझे चुना।"

बाल कलाकार माटिन रे तांगो के साथ अपने जुड़ाव के बारे सलमान ने कहा कि वह उन्हें (सलमान) 'बिबिंग सलमान' कहते हैं, जिसका मतलब बड़ा भाई होता है। सलमान ने कहा कि वह असाधारण किस्म का बच्चा है। इस फिल्म में सलमान और माटिन के अलावा सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झू झू भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख-अनुष्का के 'इंटरकोर्स' पर भड़के पहलाज निहलानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन