1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा अक्किनेनी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम से हटाया सरनेम, फैंस के बीच मची हलचल

सामंथा अक्किनेनी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम से हटाया सरनेम, फैंस के बीच मची हलचल

 Published : Jul 31, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 06:50 pm IST

अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से अपना सरनेम हटाया तो यूजर्स का सारा ध्यान उनकी तरफ हो गया।

Samantha Akkineni- India TV Hindi
Samantha Akkineni Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHA AKKINENI

फिल्मी सितारे कुछ भी करते हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है। फिर चाहे अपनी तस्वीरें पोस्ट करना हो या फिर सोशल मीडिया पर अपने लिखे नाम में फेरबदल करना हो। हाल ही में साउथ की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से अपना सरनेम हटाया तो यूजर्स का सारा ध्यान उनकी तरफ हो गया। हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर अभिनेत्री ने ये फैसला क्यों लिया और इसके पीछे की क्या वजह है।

सामंथा अक्किनेनी ने ट्विटर पर पहले नाम सामंथा अक्किनेनी पूरा लिखा था लेकिन अब केवल S लिखा हुआ है। फैंस ने जैसे ही सामंथा का नाम इस तरह देखा तो उनके मन में कई तरह के सवाल तैरने लगे हैं। 

Samantha Akkineni
Image Source : TWITTER/SAMANTHA AKKINENISamantha Akkineni

Samantha Akkineni
Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHA AKKINENISamantha Akkineni

खास बात है कि सामंथा अक्किनेनी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल से अपना नाम बदला है हालांकि फेसबुक पर नाम से सरनेम नहीं हटाया है। सामंथा ने अपना सरनेम सोशल मीडिया अकाउंट से क्यों हटाया ये वजह तो नहीं बताई है लेकिन फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। 

सामंथा अक्किनेनी की बात करें तो ये मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य की पत्नी हैं। नागा चैतन्य से शादी के बाद ही सामंथा ने अपना नाम बदलकर अक्किनेनी कर लिया था।

आपको बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य एक साथ साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसवे' में नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और डेट करने लगे। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी। सामंथा अक्किनेनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन