1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन के बेटे और समांथा की रॉयल वेडिंग में होगा 10 करोड़ का खर्च, शामिल होंगे सिर्फ 150 मेहमान

नागार्जुन के बेटे और समांथा की रॉयल वेडिंग में होगा 10 करोड़ का खर्च, शामिल होंगे सिर्फ 150 मेहमान

 Published : Oct 05, 2017 01:14 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 01:43 pm IST

सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी जिंदगी के इस यादगार दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वह अपनी शादी में हर वो चीज करना चाहते हैं जिसके लिए इन्होंने कई सपने देखें होंगे। इन दोनों की इस...

Samantha- India TV Hindi
Samantha

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी जिंदगी के इस यादगार दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वह अपनी शादी में हर वो चीज करना चाहते हैं जिसके लिए इन्होंने कई सपने देखें होंगे। इन दोनों की इस रॉयल वेडिंग के लिए जमकर खर्चा किया जा रहा है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य की शादी में 10 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की इस डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन गोवा में किया जा रहा है।

वैसे तो यह एक रॉयल शादी है, लेकिन इसमें पहुंचने वाले मेहमानों की सख्यां काफी कम है। खबरों के अनुसार इसमें करीब 150 लोग ही शामिल होंगे। दरअसल कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य और समांथा अपने इस खास पल में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही शामिल करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने मीडिया से भी थोड़ी दूरी ही बना रखी है। हालांकि इसके बाद हैदराबाद के कंवेशन सेंटर में एक बेहद शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाने वाला है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इसमें लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री और सभी दोस्त शामिल होंगे। शुक्रवार से शुरु हो रहा इनकी शादी का यह कार्यक्रम 3 दिनों तक चलने वाला है।

लेकिन बता दें कि इनके रिसेप्शन की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है। इसे लेकर नागार्जुन का कहना है कि,  "दोनों शादी के बाद भी फिल्म प्रतिबद्धताओं में व्यस्त होंगे। उनकी सुविधा के अनुसार, हम रिसेप्शन की तारीख को अंतिम रूप देंगे और जल्द ही घोषणा करेंगे।" गौरतलब है कि दोनों ने इसी साल की शुरुआत में सगाई की थी। नागा चैतन्य और समांथा की मुलाकात फिल्म 'ये माया चेसवे' के दौरान हुई थी। खास बात यह है कि इन दोनों ने 7 साल पहले आई इस फिल्म के मुताबिक ही सगाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन