1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीरा रेड्डी ने इंडियन मैचमेकिंग पर बनाया स्पूफ वीडियो, शेयर कर लिखा-असली जीवनसाथी तो सास होती है

समीरा रेड्डी ने इंडियन मैचमेकिंग पर बनाया स्पूफ वीडियो, शेयर कर लिखा-असली जीवनसाथी तो सास होती है

 Published : Jul 25, 2020 10:48 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 10:48 pm IST

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर सीरीज इंडियन मैचमेकिंग पर एक छोटा सा स्पूफ वीडियो शेयर किया है।

sameera reddy- India TV Hindi
समीरा रेड्डी Image Source : INSTAGRAM/REDDYSAMEERA

समीरा रेड्डी ने नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज इंडियन मैचमेकिंग पर एक छोटा सा स्पूफ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में समीरा एक आदर्श सास के लिए क्राइटेरिया बताती नजर आ रही हैं। इस वीडियोमें इंडियन मैचमेकिंग की होस्ट सीमा तपारिया के रिएक्शन में उन्होंने वीडियो में एड किए हैं।

वीडियो शेयर करते हुए समीरा रेड्डी ने लिखा- असली लाइफ पार्टनर तो सास होती है। इस तरह मैंने अपनी सास को ढूंढा। परफेक्ट मैच। वीडियो में  समीरा कहती हैं जब मेरे माता-पिता  कुंडली मैच ढूंढ रहे थे तो मैंने उनसे कहा- लड़के और लड़की की कुंडली मिलवाने की जगह लड़की और उसकी होने वाली सास की कुंडली मैच करनी चाहिए।

समीरा का यह वीडियो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- मुझे आपका चैनल बहुत पसंद आया। यह चैनल मुझे अचानक से मिल गया था। आपकी सासू मां को लेकर मुझे मेरी सास की याद आ गई।

यह शो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 16 जुलाई को जबसे यह रिलीज हुआ है इसे कई लोग क्रिटिसाइज कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन