1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' में शामिल हुए समीर सोनी, इंस्टागाम पर शेयर की तस्वीर

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' में शामिल हुए समीर सोनी, इंस्टागाम पर शेयर की तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : Nov 26, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 04:02 pm IST

अभिनेता समीर सोनी फिलहाल आगामी फिल्म 'चेहरे' के लिए अपने सह-कलाकार इमरान हाशमी संग शूटिंग कर रहे हैं। 

Samir soni - India TV Hindi
Samir soni 

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए है।  निर्देशक रुमी जाफरी और फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित की फिल्म से हाल में ही कृति खरबंदा बाहर हुई है। अभी नई हिरोइन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन समीर सोनी इस फिल्म से जुड़ गए है। 

अभिनेता समीर सोनी फिलहाल आगामी फिल्म 'चेहरे' के लिए अपने सह-कलाकार इमरान हाशमी संग शूटिंग कर रहे हैं। समीर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह इमरान संग मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

विद्या' फेम टीवी एक्टर नमिश तनेजा को लगा इलेक्टिक शॉक, हॉस्प‍िटल में भर्ती

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बेहतरीन, प्रतिभाशाली और कुशाग्र इमरान संग काम करना सुखद।"

ये कलाकार फिलहाल शूटिंग के लिए दिल्ली-एनसीआर में हैं।

लंदन में स्टेज शो के दौरान बोली सोनी राजदान, आलिया पर गर्व है

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर में अमिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डीसूजा और अन्नू कपूर भी अहम किरदारों में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन