1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत संग काम कर समुथिराकानी कर रहे हैं गर्व महसूस

रजनीकांत संग काम कर समुथिराकानी कर रहे हैं गर्व महसूस

 Published : Jul 10, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 04:02 pm IST

रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काला’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म में रजनीकांत के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता समुथिराकानी भी काम कर रहे हैं। सुपरस्टार संग इस तमिल फिल्म में काम करने को लेकर...

rajini- India TV Hindi
rajini

चेन्नई: दक्षिण भारत के सुपर स्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘काला’ इन दिनों जबरदस्‍त चर्चा चल रही है,खास बात यह है कि इस फिल्‍म में वे एक गैंगस्‍टर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में रजनीकांत के साथ काम कर रहे नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता समुथिराकानी भी काम कर रहे हैं और वे इन दिनों इस बात से खासे उत्‍साह में हैं।रजनीकांत के साथ काम करना हर अभिनेता का सपना होता है,ऐसे में उनके साथ काम करने का अवसर मिलना अपने आप पे बड़ी बात है।उन्होंने कहा, "जब मैंने रजनी सर के साथ पहला सीन पूरा किया, तब मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने उनके साथ पर्दे को शेयर करने के लिए लंबा इंतजार किया है।"

फिल्‍म ‘काला’ का निर्माण धानुष कर रहे हैं 

धनुष इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक पा. रंजीत और रजनीकांत की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। इससे पहले दोनों 'कबाली' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, पंकज त्रिपाठी,समुथिराकानी और साक्षी अग्रवाल भी शामिल हैं। इस फिल्म में संतोष नारायण ने संगीत दिया है।

 इस फिल्म के लिए चेन्नई में मुंबई की धारावी में झुग्गी बस्ती का निर्माण किया गया है। इसके अगले हिस्से की शूटिंग इस सेट पर होगी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। (VIDEO: जब पाकिस्तानी बेटी को याद कर रो पड़ीं श्रीदेवी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन