1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की पहली सालगिरह पर रोमांटिक हुईं सना खान, पति संग तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज

शादी की पहली सालगिरह पर रोमांटिक हुईं सना खान, पति संग तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज

 Published : Nov 21, 2021 04:25 pm IST,  Updated : Nov 21, 2021 04:28 pm IST

सना खान ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर एक पोस्ट लिखा है। जो कि वायरल हो रहा है।

Anas Sayyed Sana Khan wedding anniversary- India TV Hindi
Anas Sayyed Sana Khan wedding anniversary Image Source : INSTAGRAM/__BEYONDSTYLE__ AND SANA KHAN

Highlights

  • सना खान की शादी की पहली सालगिरह आज
  • अनस के साथ किया था गुपचुप निकाह
  • पहली एनिवर्सरी पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड छोड़ चुकीं अभिनेत्री सना खान 21 नवंबर को शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर सना ने पति अनस संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की और लंबा पोस्ट लिखा। अभिनेत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अनस के साथ जो तस्वीर शेयर की उसमें दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में एनिवर्सरी पर पोस्ट में लिखा- 'मैं आपके दीन, अखिरा और बीच में सब कुछ के लिए प्रार्थना करती हूं, जैसे मैं अपने लिए प्रार्थना करती हूं। मैं आपके लिए वैसे ही प्रार्थना करती हूं।'

'जब मैं आपके लिए प्रार्थना करती हूं, तो ऐसा लगता है कि मैं खुद के लिए प्रार्थना कर रही हूं, क्योंकि मैं जो अपने लिए चाहती हूं, वो आपके लिए भी चाहती हूं। आप मुझे अल्लाह के करीब ले जाते हैं। शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो। उम्मीद करती हूं कि इस तस्वीर में जो बैकग्राउंड दिख रहा है वो जल्दी रियल हो जाए। इंशा अल्लाह।'

आपको बता दें, सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा करने के बाद गुपचुप निकाह किया था। उस वक्त अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था- 'मेरी जिंदगी का आज सबसे खुशनुमा पल है। उम्मीद करती हूं कि अल्लाह मुझे अपने जीवन के सफर में गाइड करें। आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें।'  

निकाह की तस्वीरों में सना खान सफेद रंग की गाउन पहली हुई थीं तो वहीं अनस भी सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने दिखे थे। सना अपने पति अनस संग लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन