1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्री रेड्डी के समर्थन में उतरीं एक और कलाकार, कहा- "शूटिंग के दौरान अम्मा कहने वाले रात को बुलाते हैं"

श्री रेड्डी के समर्थन में उतरीं एक और कलाकार, कहा- "शूटिंग के दौरान अम्मा कहने वाले रात को बुलाते हैं"

 Published : Apr 17, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 06:48 pm IST

श्री रेड्डी ने हाल ही में कास्टिंग काउच के खिलाफ सड़क पर न्यूड होकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कई चैनलों के साथ बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनके खुलासों में कई जानी मानी हस्तियों के नाम शामिल थे। अब एक और महीला कलाकार श्री रेड्डी के समर्थन में उतर आई हैं। दरअसल यहां हम अभिनेत्री संध्या नायडू के बारे में बात कर रहे हैं।

Sri Reddy- India TV Hindi
Sri Reddy

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्री रेड्डी ने हाल ही में कास्टिंग काउच के खिलाफ सड़क पर न्यूड होकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कई चैनलों के साथ बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनके खुलासों में कई जानी मानी हस्तियों के नाम शामिल थे। उनके इन बयानों ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। अब एक और महीला कलाकार श्री रेड्डी के समर्थन में उतर आई हैं। दरअसल यहां हम अभिनेत्री संध्या नायडू के बारे में बात कर रहे हैं। जो पिछले साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

श्री रेड्डी के सपोर्ट में सामने आईं संध्या ने ऐसे राज से पर्दे उठाए हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि, "वो लोग शूटिंग के दौरान मुझे अम्मा कहकर पुकारते हैं और रात में वहीं सोने के लिए बुलाया करते हैं। अगर हम किसी फिल्म में काम मांगने के लिए जाते हैं को हमेशा ही पूछा जाता है कि इसके बदले में हमें क्या मिलेगा? सिर्फ इतना ही नहीं काम के बाद जब घर जाओ को व्हाट्सएप पर भी बात करने के लिए मजबूर किया जाता है।"

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे हुए हैं। इससे पहले भी कई सितारे इस पर बयान दे चुके हैं। वहीं दूसरी ओर श्री रेड्डी के मामले की बात करें तो इस पर भी अब तक 10 से 15 महीला कलाकारों ने इंडस्ट्री के इस काले सच का सामने रखा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन