1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजना सांघी को आई 'दिल बेचारा' को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत की याद, कहा- हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

संजना सांघी को आई 'दिल बेचारा' को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत की याद, कहा- हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

 Published : Jul 04, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 10:07 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म से संजना सांघी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

sushant singh rajput and sanjana sanghi- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96

आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है लेकिन उनसे जुड़ी हर बात, हर खबर ,फैंस के दिल में उत्सुकता  पैदा कर देती है। पर्सनल लाइफ हो या फिल्मो की खबर, हर पन्ना अपने आप मे लोग संजो के रखना चाहते हैं। संजना ही ऐसी शक्स हैं जिन्होंने सुशांत के साथ आखिरी फ़िल्म की और उन पलों को भी महसूस किया जिनसे सुशांत गुजर रहे थे। एक दोस्त होने के नाते संजना ने सुशांत को सपोर्ट किया। सुशांत के यू चले जाने के बाद संजना ने ज्यादा कुछ कहा नही पर अब उन्होंने उन पलों को याद किया जिसे वो हमेशा अपने दिल मे संजोकर रखेंगी।

संजना ने बताया कि ऐसी बहुत बातें हैं जो दोनों में एक जैसी थी। सेट पर पहले ही दिन दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई । सुशांत वैसे तो अंतर्मुखी थे लेकिन संजना से उनकी दोस्ती झटपट हो गई । सुशांत की ही तरह संजना भी अपने कॉलेज की टॉपर रह चुकी हैं । सुशांत ने फिजिक्स में टॉप किया था तो वही संजना पॉलिटिकल साइंस की टॉपर रह चुकी है। सेट पर दोनों अपने किताबी ज्ञान पर घंटों- घंटों बाते करते थे। सुशांत की ही तरह संजना को भी किताबे पढ़ने का काफी शौक हैं। संजना कहती हैं कि सुशान्त हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे और कहते थे कि 'तुम जिंदगी में बहुत आगे जाओगी'।

संजना ने कहा कि 'हम दोनों ने ही 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' हॉलीवुड फिल्म और किताब पढ़ी हुई थी। इसी वजह से अपने-अपने कैरेक्टर को जीना हमारे लिए बहुत ही आसान और रोमांचक था'। इससे जुड़े एक वाक्य के बारे में संजना बताती हैं कि कैसे वो और सुशांत इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ते थे, संजना ने कहा, "हम दोनों, पढ़ाकू, स्क्रिप्ट को शुरू से अंत तक एक -एक करके पढ़ते थे ।हमारी स्क्रिप्ट ऐसी दिखती थी मानो फटी हुई नॉवेल हो जो काफी सालो पुरानी हैं, जिसमे पोस्ट के निशान के थे। मैं बहुत नर्वस रहती थी। लेकिन मुकेश के कहने के बाद हम सब सहज हो जाते थे"।

संजना बताती हैं कि सुशांत भी उन्हीं की तरह खाने के बड़े शौकीन थे।लंच के टाइम पर पूरा टेबल खाने से भर जाता था ,लेकिन तीनो को खाना फर्श पर ही खाने में अच्छा लगता था। संजना कहती है, सुशांत अक्सर खाते वक़्त उनका मजाक उड़ाया करते थे कि वह कितना ज्यादा खा सकती है। इतना ही नहीं संजना यह भी कहती हैं कि एक बार खाने के ही दौरान उनके पापा का मैसेज आया कि उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में गोल्ड मेडल हासिल किया है , यह खबर सुनते ही सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा काफी खुश हुए और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी। वो कहती हैं कि 'शिक्षा और सिनेमा के लिए सुशांत की कही बाते अनमोल हैं , जिसे मैंने संभाल कर रखी है'। सुशांत की जिंदादिली और खुशमिजाज को संजना ने बहुत ही करीबी से देखा हैं। पर उनके इस तरह चले जाने से वह खुद भी अचंभित हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन