1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, एक्टर के साथ डांस करते हुए वीडियो किया शेयर

संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, एक्टर के साथ डांस करते हुए वीडियो किया शेयर

 Published : Jul 16, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 08:22 pm IST

संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। उन्होंने सुशांत के साथ सड़क पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है।

sushant singh rajput and sanjana sanghi- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से संजना सांघी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। संजना सुशांत के साथ बिताए पलों को याद करती रहती हैं। उन्होंने सुशांत के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर की है साथ ही बताया की मुश्किल सीन्स के बाद तनाव दूर करने के लिए वह डांस करते थे।

सुशांत के साथ सड़क पर संजना ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा- याद है मैंने कहा था-  जब हमें कठिन सीन्स के बीच में थोड़ा समय मिलता था, तो वह कहते थे चल, थोड़ा डांस करें? ’यही मेरा मतलब है। 

 
संजना ने आगे लिखा- मुझे कभी समझ में नहीं आया कि लोगों का बिटरस्वीट" यादों का वास्तव में क्या मतलब होता, जब तक कि हमने उसे खो नहीं दिया। मैं अब करुंगी  इनमें से किसी भी याद को देखना या उससे छुटकारा पाना उतना ही कड़वा और कठिन है, जितना शांत और मीठा होना।

दिल बेचारा से संजना सांघी के साथ मुकेश छाबड़ा भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। सुशांत के इस दुनिया को छोड़कर गए 1 महीना हो गया है।  सुशांत के निधन को एक महीने पूरे होने पर संजना ने एक और इमोशनल पोस्ट किया है और सुशांत को याद किया है। संजना ने बताया कि सुशांत के निधन से उन्हें कितनी चोट पहुंची है। 

संजना अक्सर सुशांत के साथ बिताए पलों को याद करते रहते हैं। शूटिंग के पहले दिन को याद करते हुए संजना ने लिखा था-जिंदगी वास्तव में सीरी-रियल है। दो साल पहले, 9 जुलाई 2018 को वह पहला दिन था जब जमशेदपुर के सेट पर सुशांत और संजना कैमरे के सामने मैनी और किजी बने थे। उस दिन के बाद से मेरी जिंदगी एक सेकेंड के लिए भी पहले जैसी नहीं रही। किजी और मैनी को यकीन था कि उनके जैसा सच्चा प्यार और कभी नहीं होगा, लेकिन आप सभी ने, पूरी दुनिया ने हमें जो प्यार दिखाया है, वह वास्तव में हमारे इस प्यार के काफी करीब है। ऐसा महसूस होता है कि कोई जी भरके प्यार से हमें गले लगा रहा है।"

आपको बता दें दिल बेचारा के दो गाने रिलीज हो चुके हैं जो ऑडियन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर को भी खूब पसंद किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन