1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर

संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर

 Published : Jul 03, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 08:28 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा को-स्टार संदना सांघी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है।

sushant singh rajput and sanjana saanghi- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96

फिल्म 'दिल बेचारा' में दिवंगत सुशांत सिंह की को-स्टार अभिनेत्री संजना सांघी ने फिल्म के सेट से सुशांत की अनदेखी तस्वीर साझा की। संजना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री, सुशांत और फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा के साथ एक खुशी के पल को साझा करते नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "अभी इस तस्वीर को खोजा, जिसे मैंने खुद कभी नहीं देखा। मैं उस पल को याद कर रही हूं। सेट पर हमारा दिन काफी अच्छे से गुजरा था। वे दोनों मेरे द्वारा किए गए या कहे गए किसी काम का मजाक उड़ा रहे हैं .. जो हम रोज करते थे।"

sanjana sanghi instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96संजना सांघी इंस्टाग्राम स्टोरी

संजना से सुशांत सिंह की मौत को लेकर मुंबई पुलिस ने लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के लिए वह दिल्ली से मुंबई आई थीं। मुंबई से दिल्ली जाते वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा-खुदा हाफिज मुंबई, चार महीने बाद आपके दर्शन हुए, मैं चली दिल्ली वापस, आपकी सड़क कुछ अलग सी लगी, सुनसान थी। शायद मेरे में जो दुख है, वो मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी दुख में हैं। मिलते हैं जल्दी या शायद नहीं।"

 

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म से मुकेश छाबड़ा बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन