नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही बायोपिक बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबर बन गई थी, लेकिन अब इससे भी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल संजय दत्त की जल्द जेल से रिहाई पर अब मुंबई हाई कोर्ट ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अदालत ने पूछा है कि किस वजह से संजय दत्त को जल्द रिहा किया गया है? महाराष्ट्र सरकार इसका सही सही जवाब दे। आपको बता दें कि संजय दत्त को अच्छे बर्ताव के कारण समय से पहले छोड़ दिया गया।
रणबीर कपूर से परेशान हुए संजय दत्त के पड़ोसी
संजय दत्त को 1993 में हुए मुम्बई ब्लास्ट केस में गैर कानूनी हथियार रखने के जुर्म में 5 साल की सजा हुई थी। मई 2013 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने सजा दी थी और वह पुणे की यरवाडा जेल में बंद थे, जिन्हे फरवरी 2016 में लगभग 8 महीने की सजा कम कर के उनके अच्छे बर्ताव के कारण जेल से रिहा कर दिया गया था। इस बात पर आपत्ति जताते हुए मुंबई हाई कोर्ट ने सवाल उठाया है कि संजय दत्त आधे से ज्यादा समय तो पैरोल से बाहर थे फिर जेल प्रशासन को कैसे पता चला कि संजय दत्त का बर्ताव अच्छा है? उन्होंने कभी अपनी बेटी की नाक की सर्जरी के लिए 30 दिनों की पैरोल ली तो कभी पत्नी के खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें पैरोल पर छोड़ा गया।
संजय दत्त ने छोड़ी ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म
संजय अपनी सजा के शुरूआती दो सालों में पांच महीने से ज्यादा जेल से बाहर थे। कोर्ट ने सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वो एक एफिडेविट फाइल करें और बताएं कि संजय दत्त को जल्दी छोड़ देने के और क्या-क्या कारण थे?
आगे भी पढ़ें