1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: संजय दत्त ने Dream Girl की 'पूजा' को किया कॉल, पूछा- कब मिल रही हो?

Video: संजय दत्त ने Dream Girl की 'पूजा' को किया कॉल, पूछा- कब मिल रही हो?

 Published : Sep 09, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 07:43 pm IST

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की मूवी 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

आयुष्मान खुराना और संजय दत्त- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और संजय दत्त

मुंबई: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) की मोस्ट अवेटेड मूवी 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानि संजय दत्त भी 'पूजा' के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने तो 'पूजा' से मिलने के लिए उसे फोन तक कर दिया! 

दरअसल, संजय दत्त ने आयुष्मान की मूवी Dream Girl का प्रमोशन किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'पूजा' से बात कर रहे हैं और मिलने के लिए 13 तारीख की डेट फिक्स कर रहे हैं। बता दें कि इसी दिन ये फिल्म रिलीज हो रही है। 

'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना के अलावा अन्नू कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी का बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सह-निर्माण किया है। इसमें आयुष्मान ने एक ऐसे पुरुष की भूमिका निभाई है, जो महिलाओं की आवाज निकाल सकता है और उसके कारनामों से हास्य की कई स्थितियां पैदा होती है।

हाल ही में आयुष्मान को 'अंधाधुन' मूवी में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन