1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्लैश से बचने के लिए आगे बढ़ाई गई संदय दत्त की ‘भूमि’ की रिलीज डेट?

क्लैश से बचने के लिए आगे बढ़ाई गई संदय दत्त की ‘भूमि’ की रिलीज डेट?

 Published : Apr 24, 2017 07:44 am IST,  Updated : Apr 24, 2017 07:44 am IST

संजय दत्त पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म से संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके फैंस को बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है

bhoomi- India TV Hindi
bhoomi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म से संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनके फैंस को बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म की रिलीज पहले 4 अगस्त तय की गई थी। इसी दिन आमिर खान की आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी पर्दे पर रिलीज की जा रही है। अब खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि आमिर संग क्लैश से बचने के लिए संजय दत्त की इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

लालबत्ती पर पाबंदी को लेकर बोलीं हेमा मालिनी

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और संदीप सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर फिल्म की रिलीज की नई तारीख का एलान किया। निर्देशक उमंग कुमार ने कहा, "संजय ने फिल्म में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है। मैं खुश हूं कि हम दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं।" संजय फिल्म की पूरी टीम के साथ अभी फिल्म का अंतिम हिस्सा शूट कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले आगरा और चंबल में भी शूटिंग की थी।

भूषण कुमार ने कहा, "हम बेहद खुश हैं कि आखिरकार हमारी फिल्म इस वर्ष 22 सितंबर को रिलीज हो रही है। संजय और हमारी पूरी टीम इस निर्णय पर पहुंचे कि रिलीज के समय को एक महीना बढ़ा देने से हमें फिल्म के प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।" 'भूमि' एक भावप्रधान और संवेदनशील फिल्म है, जिसमें पिता और पुत्री के संबंधों को दिखाया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन