1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस निर्देशक ने की संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर ये भविष्यवाणी

इस निर्देशक ने की संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर ये भविष्यवाणी

 Published : Apr 21, 2018 03:11 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 03:11 pm IST

राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित 'संजू' संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

संजय दत्त- India TV Hindi
संजय दत्त

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' के टीजर की रिलीज से महज तीन दिन पहले बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने कहा कि फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होगी। फिल्मकार राजकुमार हीरानी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संजू' का टीजर 24 अप्रैल की सुबह रिलीज करेंगे।

उन्होंने हालांकि घई को कुछ दिन पहले ही टीजर दिखा दिया है। टीजर देखकर खुश हुए घई ने कहा, "मैने टीजर देखा है और रणबीर कपूर ने इसमें जिस तरह संजय दत्त की भूमिका निभाई है उसे देखकर मुझे लगता है कि यह एक शानदार फिल्म होगी।"

घई 'व्हिसिलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट' द्वारा आयोजित पांचवें वेद सत्र में 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित 'संजू' संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन