1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त 'KGF2' की शूटिंग के लिए हो गए हैं तैयार, इस लुक में आए नज़र

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त 'KGF2' की शूटिंग के लिए हो गए हैं तैयार, इस लुक में आए नज़र

 Published : Oct 16, 2020 10:23 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:46 am IST

संजय ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

sanjay dutt Gearing up fosanjay dutt Gearing up for Adheera KGF Char Adheera KGF Chapter 2 shooting - India TV Hindi
संजय दत्त ने शेयर की अपनी कई फोटोज Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को कुछ महीने पहले पता चला था कि वो लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। अब वो काम पर वापस लौट आए हैं। वो अपकमिंग मूवी 'केजीएफ 2' की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में वो विलेन 'अधीरा' का रोल निभाएंगे। संजय ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

संजय दत्त ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्राउन रंग के ट्राउजर में नज़र आ रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा पहने संजू बाबा अपने चिर-परिचित अंदाज में स्वैग में दिखाई दे रहे हैं।

Watch: कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का वीडियो आया सामने, बीमारी को लेकर कह दी ये बात

संजय का वीडियो आया था सामने 

इससे पहले संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो नया हेयरकट लेते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने पोस्ट किया था। संजय दत्त वीडियो में कह रहे हैं, "हाय, मैं संजय दत्त हूं। सैलून में वापस आकर अच्छा लगा। मैंने हेयरकट कराया है। मैं कहना चाहूंगा कि मेरी जिंदगी में एक नए घाव ने एंट्री ली है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं इस कैंसर की बीमारी से निजात पा लूंगा।"

इन फिल्मों में नज़र आएंगे संजय दत्त 

संजय ने ये भी बताया कि वो 'केजीएफ 2' फिल्म के लिए अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। वो इस मूवी में विलेन 'अधीरा' का रोल निभाएंगे। इसके अलावा संजय 'भुज', 'टोरबाज', 'पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। 

कोरोना की वजह से रुक गई थी शूटिंग

'केजीएफ 2' की बात करें साल 2018 में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' वर्ष की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी और उनके किरदार रॉकी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। फिल्म की अगली कड़ी की शूटिंग पर हालिया महामारी के कारण ब्रेक लग गया था, लेकिन अब लॉकडाउन में दी गयी ढील के साथ, लोगों ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

केजीएफ 2 वर्ष 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसमें यश एक बार फिर रॉकी भाई की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

अस्पताल में भर्ती हुए थे संजय

बता दें कि संजय दत्त कुछ महीनों पहले सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। 11 अगस्त को उन्होंने कहा था कि अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन