1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अपनी बायोपिक में रणबीर का लुक देख घबरा गए संजय दत्त, राजकुमार हिरानी को दे डाली ये चेतावनी

जब अपनी बायोपिक में रणबीर का लुक देख घबरा गए संजय दत्त, राजकुमार हिरानी को दे डाली ये चेतावनी

 Published : Apr 24, 2018 11:19 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 11:19 pm IST

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' का आज टीजर जारी हो चुका है, जिसमें रणबीर कपूर उनका किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिल्कुल संजू बाबा जैसे दिखने के लिए रणबीर ने अपने बात करने के तरीके, चलने और लुक पर काफी मेहनत की है। हालांकि टीजर में उनकी मेहनत साफ दिखाई भी दे रही है।

Sanjay Dutt Ranbir kapoor- India TV Hindi
Sanjay Dutt Ranbir kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' का आज टीजर जारी हो चुका है, जिसमें रणबीर कपूर उनका किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिल्कुल संजू बाबा जैसे दिखने के लिए रणबीर ने अपने बात करने के तरीके, चलने और लुक पर काफी मेहनत की है। हालांकि टीजर में उनकी मेहनत साफ दिखाई भी दे रही है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों में इस बायोपिक के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त ने भी जब अपनी जिंदगी को पर्दे पर देखा तो वह काफी भावुक हो गए।

मंगलवार को टीजर लॉन्च के मौके पर संजय दत्त ने लाइव चैट के जरिए कहा, "मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी जिंदगी पर फिल्म बन रही है। काश मैं आप लोगों के साथ वहां होता, लेकिन फिलहाल मैं शटिंग के सिलसिले में देश से बाहर हूं। मैंने इस फिल्म के सीन्स देखें है और विश्वास नहीं हो रहा है कि रणबीर बिल्कुल मेरे जैसे दिख रहे हैं।" इसके बाद संजय ने मजाकिया अंदाज में राज कुमार हिरानी को चेतावनी देते हुए कहा, "राजू मुन्ना भाई में रणबीर को नहीं कास्ट कर लेना।"

गौरतलब है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, परेश रावल और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन