1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sanju Teaser: संजय दत्त की जिंदगी के कई राज खोलेगी फिल्म, अपने किरदार में जंचे रणबीर कपूर

Sanju Teaser: संजय दत्त की जिंदगी के कई राज खोलेगी फिल्म, अपने किरदार में जंचे रणबीर कपूर

 Published : Apr 24, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 05:19 pm IST

संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। अब उनकी लाइफ के इन अहम पहलुओं को पर्दे पर उतारा जा रहा है। दरअसल संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है, अब इस फिल्म का टीजर भी जारी हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका में देखा जा रहा है।

Sanjay Dutt- India TV Hindi
Sanjay Dutt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। अब उनकी लाइफ के इन अहम पहलुओं को पर्दे पर उतारा जा रहा है। दरअसल संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है, अब इस फिल्म का टीजर भी जारी हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका में देखा जा रहा है। इस टीजर को देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि रणबीर ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है। सिर्फ बोलचाल के तरीके से ही नहीं बल्कि, चाल-ढ़ाल और लुक से भी वह बिल्कुल संजू बाबा जैसे दिख रहे हैं। 1 मिनट 25 सेकंड के इस टीजर को बेहद दिलचस्प ढंग से पेश किया गया है।

फिल्म में संजय दत्त के फिल्मी करियर की शुरुआत से लेकर उनके जेल और वापसी तक के किस्सों को दर्शाया गया है। इस टीजर की शुरुआत होती है संजू बने रणबीर कपूर के जेल से बाहर आने से। जहां वह कहते हैं, "अपना लाइफ फुल सांप-सीढ़ी का बोर्ड है। कभी अप, कभी डाउन।" इसके बाद यंग संजू कहते हैं कि, "इतना ड्रग्स किया कि डॉक्टर्स बोले इसका चैप्टर क्लोज।"

बता दें कि 22 साल की उम्र में संजय दत्त को ड्रग्स की ऐसी लत की उन्हें कुछ और याद ही नहीं रहता। लेकिन इसके कुछ वक्त के बाद ही उन्होंने जबरदस्त बॉडी बनाकर सभी को चौंका दिया। इस टीजर में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी को कोई जानकारी होगी। वहीं इसके बाद से दर्शकों में फिल्मी को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर के अलावा दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और परेश रावल जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन